फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: terrorists trying to infiltrate IB

सुरक्षा अलर्ट: आईबी पर घुसपैठ की फिराक में आतंकी, अमरनाथ यात्रा के चलते सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Thu, 14 Jul 2022 10:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 10:57 PM IST
सार

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि तीन से चार आतंकियों का दल आतंकी लांचपैड बड़ा भाई मंसूर में शरण लिए हुए है। इनकी गतिविधियां हाल ही में इससे सटे पाकिस्तान के गांव अभ्याल डोगरा, ठाकुरपुरा और भीखा चक में भी महसूस की गई हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir: terrorists trying to infiltrate IB
एलओसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से आतंकियों का दल घुसपैठ की की फिराक में है। इसके इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बीओपी पहाड़पुर, पानसर और सतपाल के ठीक सामने पड़ते पाकिस्तान के गांव में संदिग्ध हलचल देखी गई है।

विज्ञापन


बताया गया है कि तीन से चार आतंकियों का दल आतंकी लांचपैड बड़ा भाई मंसूर में शरण लिए हुए है। इनकी गतिविधियां हाल ही में इससे सटे पाकिस्तान के गांव अभ्याल डोगरा, ठाकुरपुरा और भीखा चक में भी महसूस की गई हैं। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती यह भी है कि आतंकियों का यह दल हथियार या मादक पदार्थों की सप्लाई के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर सकता है। और घुसपैठ के बाद सुरक्षा एजेंसियों से लेकर भीड़भाड़ वाले इलाके या फिर अमरनाथ यात्रा को निशाना बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए सुरक्षा पहरे को और भी कड़ा कर दिया गया है। हाईवे से लेकर बॉर्डर के इलाकों में गश्त और नाकेबंदी बढ़ा दी गई है। अमरनाथ यात्रा के बीच सीमा से लेकर हाईवे पर सुरक्षा का थ्री टियर पहरा है।

सुरक्षा एजेंसियां कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती हैं। लिहाजा नदी-नालों और घुसपैठ के संभावित रूटों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed