{"_id":"62c1ac0c26ea313ec9583695","slug":"jammu-kashmir-terrorists-shot-policeman-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorist Attack: अमरनाथ यात्रा के बीच अनंतनाग में आतंकी हमला, गोली लगने से पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist Attack: अमरनाथ यात्रा के बीच अनंतनाग में आतंकी हमला, गोली लगने से पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
Sun, 03 Jul 2022 08:18 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 03 Jul 2022 08:18 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने सिपाही पर फायरिंग कर दी। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। प्राथमिक तौर पर जवान के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरनाथ यात्रा के बीच दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में आतंकी घटना सामने आई है। आतंकियों ने रविवार को पुलिस दल को निशाना बनाकर फायरिंग की। इसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने सिपाही पर फायरिंग कर दी। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जवान के पैर में गोली लगी है। चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन
अधिकारी ने पुलिसकर्मी की पहचान फिरदौस अहमद के रूप में की है। बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
परगवाल में मिला मोर्टार शेल
सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में रविवार को मोर्टार शेल मिला। बताया जा रहा है कि यह शेल पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में गिरा होगा, जो फटा नहीं। जानकारी के अनुसार गांव छन्नी ताना में मोर्टार शेल तब मिला, जब किसान अपने खेत में काम कर रहा था। इसकी सूचना उसने तुरंत सीमा सुरक्षा बल को दी। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन