{"_id":"624dcb33da914e39b0097551","slug":"jammu-kashmir-terrorist-hideout-destroyed-in-the-forests-of-terrorism-free-reasi-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद मुक्त रियासी जिले के जंगलों में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, ग्रेनेड-गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद मुक्त रियासी जिले के जंगलों में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, ग्रेनेड-गोलियां बरामद
Thu, 07 Apr 2022 01:25 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:25 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर पुलिस व सेना की 58 राष्ट्रीय राइफल्स की तरफ से माहौर तहसील के कोट बुद्धन के जंगलों में चलाए गए तलाशी अभियान में असलहा बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान चलते रहेंगे।
विज्ञापन
रियासी के जंगल में मिले हथियार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात वर्षों से भी ज्यादा समय से आतंकवाद मुक्त घोषित रियासी जिले में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की कोशिश सामने आई है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस व सेना की 58 राष्ट्रीय राइफल्स की तरफ से माहौर तहसील के कोट बुद्धन के जंगलों में चलाए गए तलाशी अभियान में असलहा बरामद किया गया।
विज्ञापन
संयुक्त तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों को एक स्थान पर छिपाए गए एक ग्रेनेड, ऐके 47 राइफल के चार राउंड, नष्ट हुई दो सिरिंज, दो लाइटर, एक कैंची, एक टार्च, दो कंबल, दो जोड़ी कपड़े, भारतीय मुद्रा के 1400 रुपये सहित अन्य सामान बरामद मिला है।
विज्ञापन
सामान बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया। पुलिस स्टेशन माहौर में केस दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि माहौर का बड़ा क्षेत्र जिला राजोरी, रामबन व कश्मीर के शोपियां से सटा हुआ है।
विज्ञापन
यह क्षेत्र आतंकियों का रूट रहा है। माहौर में कई आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। सात वर्ष पूर्व रियासी जिले को आतंकवाद मुक्त घोषित किया गया था।