{"_id":"640eb765b2648f547007e0db","slug":"jammu-kashmir-terrorist-hideout-busted-in-anantnag-third-big-arms-consignment-recovered-in-24-hours-2023-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: अनंतनाग में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, 24 घंटे में तीसरी बड़ी हथियारों की खेप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: अनंतनाग में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, 24 घंटे में तीसरी बड़ी हथियारों की खेप बरामद
Mon, 13 Mar 2023 11:10 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:10 AM IST
सार
अनंतनाग जिले में तलाशी के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने जिले के रख मोमिन इलाके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है।
विज्ञापन
Anantnag
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस और सेना की टीम आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। टीम ने जिले के रख मोमिन इलाके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में तीसरी बड़ी हथियारों की खेप पकड़ी गई है। इससे पहले रविवार को जम्मू संभाग के जिला राजोरी और घाटी के हंदवाड़ा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार-सोमवार की रात एक विशेष इनपुट पर कार्रवाई करते हुए अनंतनाग पुलिस और सेना के 1 आरआर की संयुक्त टीम ने रख मोमिन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। टीम को मौके से आईईडी, पीटीडी के प्रोग्राम्ड टाइमर डिवाइस और आरसीआईईडी, डेटोनेटर, तीन पिस्टल, पांच पिस्टल मैगजीन, 9 एमएम राउंड, रिमोट और बैटरी बरामद हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजोरी में एलओसी पर नार्को टेरर का प्रयास विफल
रविवार को जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा में नार्कों आतंक का भंडाफोड़ किया गया। भारतीय सेना ने नौशेरा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम क्षेत्र से हथियार और नशीले पदार्थों के साथ-साथ विस्फोटक उपकरण की खेप बरामद की।
अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना की बटालियन ने ऑपरेशन के दौरान इस खेप को बरामद किया है। बरामद सामग्री में दो पिस्टल, करीब दो किलो नशीला पदार्थ और दो किलो की आईईडी शामिल है। सेना की तरफ से इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों ने कहा कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि यह नियंत्रण रेखा के पार तस्करी का प्रयास है।
सेना के गश्ती दल को निशाना बनाने की थी साजिश
आतंकी संगठन सीमा पार से घुसपैठ करने में असफल हो रहे हैं। बौखलाहट में अब एलओसी पर गश्त करने वाले सेना के जवानों को आईईडी से आघात पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। नौशेरा में जिस जगह से सेना ने हथियार और नशे की खेप बरामद की है। उसी जगह से कुछ ही दूरी पर आईईडी भी बरामद की गई। आतंकियों की साजिश थी कि यदि इलाके में हथियारों की सूचना मिलने पर मिल सेना का गश्ती दल पहुंच जाए तो उसे आईईडी के जरिए निशाना बनाया जा सके। हालांकि जवानों की मुस्तैदी से बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया।
हंदवाड़ा में पुलिस ने आतंकी ठिकाना किय ध्वस्त
रविवार को उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिस ने आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि हंदवाड़ा के हंगनीकूट इलाके में पुलिस ने रविवार को बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि शालनार हंगनीकूट में तलाशी अभियान चलाया गया। क्षेत्र की तलाशी के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का एक पुराना डंप मिला। इसमें एक एके 47 राइफल के साथ दो मैगजीन और 75 राउंड, 10 ग्रेनेड, 26 यूबीजीएल ग्रेनेड, आठ यूबीजीएल बूस्टर, दो फ्लेम थ्रोअर, पांच रॉकेट शेल और तीन रॉकेट बूस्टर शामिल थे। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।