फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu & Kashmir: terrorist attack on police station, no casualties

J&K: क्रालगुंड पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला, पुंछ में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन

Sun, 03 Dec 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 03 Dec 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
Jammu & Kashmir: terrorist attack on police station, no casualties
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
उत्तरी कश्मीर में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी आतंकियों ने पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर हमला किया। हंदवाड़ा के क्रालगुंड पुलिस स्टेशन पर देर शाम आतंकियों ने ग्रेनेड दागा। हमले के बाद आतंकी भाग निकले। 
विज्ञापन


हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। घटना के तत्काल सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया। शनिवार को भी आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया था। 
विज्ञापन


पढ़ें:- J&K: हंदवाड़ा में लश्कर का ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था। हमले के बाद जवानों ने कुछ राउंड हवाई फायरिंग की थी जिसके चलते आतंकी मौके से फरार हो गए।

वहीं चार दिन की खामोशी के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर चल रहे युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए रविवार को पुंछ जिले के खड़ी करमाड़ा सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों पर गोलाबारी की। 

Jammu & Kashmir: terrorist attack on police station, no casualties
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर यूनिवर्सल मशीनगनों और मोर्टारों से गोले दागे गए। भारतीय सेना ने भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया। दोपहर 11 बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने जिले के खड़ी करमाड़ा क्षेत्र में अग्रिम चौकियों पर पहले हलके हथियारों और बाद में मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी। करीब दो घंटे के बाद दोनों तरफ  की बंदूकें खामोश हुईं। 

पढ़ें:- PICS: बडगाम में सुरक्षा बलों ने ऐसे किया 4 आतंकियों का अंत, ग्राउंड जीरो से आई ये 7 तस्वीरें

पाक गोलाबारी में कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन गोलाबारी से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। दिन के समय शुरू हुई गोलाबारी के चलते क्षेत्र के लोगों को खेतीबाड़ी का कामकाज छोड़ कर घरों के भीतर रहना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed