फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,tererist,surch opration,punch

भाटादूड़ियां के जंगल में दो आईईडी मिलीं, 46 घंटे बाद गोलीबारी भी शुरू

विज्ञापन
jammu kashmir,tererist,surch opration,punch
पुंछ। मेंढर के भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के लिए लगाई गईं दो आईईडी बरामद की गईं। दो अलग-अलग बक्सों में मिलीं आईईडी को सेना ने विस्फोट से उड़ा दिया। तलाशी अभियान के दौरान आईईडी मिलने के बाद आतंकियों की मौजूदगी और पुख्ता हो गई। वहीं शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे से गोलीबारी भी शुरू हो गई। बुधवार सुबह सवा दस बजे के बाद ऑपरेशन क्षेत्र में गोलीबारी नहीं हुई थी। माना जा रहा है कि सुरक्षा बलाें को आतंकियों के ठिकाने का सटीक अंदाज हो गया है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।
विज्ञापन

भाटादूड़ियां जंगल को सेना के पैरा कमांडो और पुलिस के एसओजी ग्रुप ने घेर रखा है। 14 अक्तूबर को घात लगाकर किए गए आतंकी हमले के बाद से भाटादूड़ियां जंगल की घेराबंदी की गई है। पिछले दो दिन में घेराबंदी के दौरान गोलीबारी नहीं हुई। इस दौरान आतंकियों की लोकेशन खोजने के लिए कड़ा तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान दो आईईडी बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed