फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 23 injured in grenade attack in Srinagar

श्रीनगर में ग्रेनेड हमला: पुलिसकर्मी समेत 23 लोग घायल, एक नागरिक की मौत, आतंकियों की तलाश शुरू

Sun, 06 Mar 2022 04:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 04:54 PM IST
सार

अमीराकदल में सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी नाके पर तैनात थी। इसी बीच उन पर ग्रेनेड हमला किया गया। निशाना चूकने के कारण ग्रेनेड के दूसरी जगह जाकर फट गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 23 injured in grenade attack in Srinagar
श्रीनगर में ग्रेनेड हमले के बाद पहुंचे सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

श्रीनगर के अमीराकदल में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड फटने के कारण पुलिस कर्मी समेत 23 लोग घायल हो गए। इसके अलावा गंभीर रूप से जख्मी एक नागरिक की मौत भी हो गई। अचानक हुए विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे अन्य सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की बड़े पैमाने पर तलाश की जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।  
विज्ञापन


अमीराकदल में सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी नाके पर तैनात थी। इसी बीच उन पर ग्रेनेड हमला किया गया। निशाना चूकने के कारण ग्रेनेड के दूसरी जगह जाकर फट गया। आईजी विजय कुमार ने बताया कि  आतंकियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर के आलमगिरी बाजार में संदिग्ध वस्तु से अफरा-तफरी

श्रीनगर शहर के आलमगिरी बाजार में शनिवार को सड़क किनारे संदिग्ध वस्तु मिलने पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ  के अधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके का यातायात रोक दिया।



सुरक्षा बलों ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया, जिन्होंने संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते हुए इसे नष्ट कर दिया। इसके बाद यातायात बहाल किया गया। हालांकि जांच में पाया गया कि सड़क पर जाते समय किसी साइकिलसवार की बोतल गिरी थी। 

एसएसपी श्रीनगर राकेश बलवाल ने बताया कि जांच के दौरान वहां एक दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई तो पाया गया कि यह बोतल किसी बुजुर्ग की साइकिल से गिरी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed