फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir temperature increase

जम्मू-कश्मीर में बढ़ी गर्मी, पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार

Sun, 16 Apr 2017 09:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 16 Apr 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir temperature increase
गर्मी का मौसम - फोटो : Demo Pic.
रियासत में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। जम्मू हो या फिर श्रीनगर रविवार को तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकार्ड हुआ। जम्मू में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से काफी ज्यादा है। श्रीनगर में भी तापमान में लगातार उछाल दर्ज हो रहा है। यहां पर अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


बढ़ते तापमान का आलम तो यह है कि अक्सर ठंडा रहने वाले विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी पारे में करीब छह फीसदी का उछाल दर्ज हुआ है। यहां पर अप्रैल महीने में तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, लेकिन रविवार को यहां अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में भी गर्मी रही। यहां पर तापमान सामान्य से करीब आठ डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकार्ड किया गया है। यहां इस मौसम में सामान्य तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, लेकिन रविवार को यहां अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहने से गर्मी का आभास रहा। रियासत के अन्य इलाकों में भी तापमान में भारी उछाल दर्ज होने से लोगों के पसीने छूट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। हालांकि, 20 अप्रैल से रियासत का मौसम करवट ले सकता है और रियासत के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed