{"_id":"671f6dc29c7180d84607a496","slug":"jammu-kashmir-suspects-seen-near-bjp-leader-s-house-in-rajori-security-forces-started-search-operation-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: राजोरी में भाजपा नेता के घर के पास दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: राजोरी में भाजपा नेता के घर के पास दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान
Mon, 28 Oct 2024 04:26 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:26 PM IST
सार
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कपिल सरियल के घर के पास रविवार रात तीन संदिग्ध देखे गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
शहर राजोेरी से सटे तलवाल गांव में रविवार रात साढ़े 8 से 9 बजे के बीच भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कपिल सरियल के घर के पास तीन संदिग्ध देखे गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।कपिल सरियल ने बताया कि रात करीब 8:50 बजे पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि बैग लिए तीन संदिग्ध आपके घर का पता पूछ रहे थे। उन्होंने घर का दरवाजा भी खटखटाया। किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वे जंगल की तरफ चले गए। संदिग्धों की तलाश में पुलिस, सीआरपीएफ और सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है। संदिग्ध देखे जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, एसएसपी रणदीप कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बिलावर के पंजतीर्थी में भी दिखे तीन संदिग्ध
बिलावर के पंजतीर्थी में भी देर रात तीन संदिग्ध देखे गए। सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बिलावर और कठुआ दोनों क्षेत्रों को खंगाला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अगलीधर में एक महिला ने तीन संदिग्धों को देखा। सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि करीब एक माह पहले ही अगलीधर से कुछ दूरी पर कोहग मांडली में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर किया था। कुछ आतंकी भाग गए थे। भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ के पुराने रूट उज्ज दरिया के किनारे कठुआ के घाटी और बिलावर के पंजतीर्थी को जोड़ता है।
विज्ञापन