{"_id":"63660e809c372872d11a3320","slug":"jammu-kashmir-st-status-to-pahari-community-can-be-political-game-changer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics in J&K: पहाड़ियों को ST का दर्जा सियासी गेम चेंजर हो सकता है साबित, इन जिलों पर दिखेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics in J&K: पहाड़ियों को ST का दर्जा सियासी गेम चेंजर हो सकता है साबित, इन जिलों पर दिखेगा असर
Sat, 05 Nov 2022 12:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:49 PM IST
सार
पहाड़ी भाषी लोगों की जनसंख्या रिपोर्ट के तहत जम्मू कश्मीर में पहाड़ी भाषी लोगों की कुल आबादी 1022982 है जोकि जम्मू कश्मीर की कुल आबादी का 8.16 फीसदी है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में पहाड़ी समुदाय को विधानसभा चुनाव से पहले अनुसूचित जनजाति का दर्जा सियासी गेम चेंजर साबित हो सकता है। प्रदेश के कुल बीस जिलों में से 13 जिलों में पहाड़ी आबादी है। राजोरी और पुंछ जिलों में तो कुल आबादी के आधे से ज्यादा पहाड़ी ही हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने पहाड़ी समुदाय को अपनी सूची में शामिल कर लिया है। ऐसे में एक से दो महीने में गृह मंत्रालय अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी करेगा। पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलना तय है।
विज्ञापन
पहाड़ी भाषी लोगों का विकास एवं सलाहकार बोर्ड ने 2011 की जनगणना के आधार पर पहाड़ी भाषी लोगों की रिपोर्ट तैयार की है। पहाड़ी भाषी लोगों की जनसंख्या रिपोर्ट के तहत जम्मू कश्मीर में पहाड़ी भाषी लोगों की कुल आबादी 1022982 है जोकि जम्मू कश्मीर की कुल आबादी का 8.16 फीसदी है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के पुंछ जिले में पहाड़ी भाषी लोगों की आबादी 267194 है जोकि जिले की कुल आबादी का 56 फीसदी है। राजोरी जिले में पहाड़ी भाषी लोगों की आबादी 360409 है जोकि जिले की कुल आबादी का 56.10 फीसदी है। शोपियां में 13427, श्रीनगर में 540, पुलवामा में 8920, कुपवाड़ा में 103082, कुलगाम में 3738, गांदरबल में 19494, बारामुला में 141157, बांदीपोरा में 16993, बडगाम में 5283, अनंतनाग जिले में 84742 आबादी पहाड़ियों की है।
जम्मू कश्मीर: पहाड़ियों को एसटी के दर्जे के खिलाफ गुज्जर-बक्करवाल, कुपवाड़ा से शुरू किया पैदल मार्च
परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के बाद जम्मू कश्मीर में सात विधानसभा सीटें बढ़ चुकी हैं और कुल सीटों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। नौ सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रखी गई हैं। अब परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर मतदाता सूचियों को तैयार करवाने का काम चुनाव आयोग कर रहा है। 25 नवंबर तक नई मतदाता सूचियां तैयार हो जाएंगी। ऐसे में अगले साल जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव तय हैं। चुनाव से पहले पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने से पार्टियों का सियासी गणित बदलना भी तय है।