{"_id":"61859e27edc6d236cd477c47","slug":"jammu-kashmir-sports-jammu-news-jmu247249795","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान ने जम्मू-कश्मीर को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान ने जम्मू-कश्मीर को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गुजरात के वडोदरा में शुक्रवार को लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ दीपक हुड्डा के शानदार अर्धशतक की बदौलत राजस्थान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी लीग मैच में जम्मू-कश्मीर पर पांच विकेट से हरा दिया।
जम्मू-कश्मीर ने न्यौता पाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 144 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज कमरान इकबाल (20) और विवरंत शर्मा (15) ने अपना विकेट जल्दी खो दिया। इयान देव सिंह ने अपनी 45 रन की पारी में 33 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान शुभम पुंडीर (16) भी अपनी शुरुआत नहीं बदल सके और बिश्नोई के दूसरे शिकार बने। अब्दुल समद ने 40 रन की पारी खेली।
राजस्थान की और से बिश्नोई (2/25), तनवीर उल हक (1/16), कमलेश नागरकोटी (1/28) सफल गेंदबाज रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने जीत के लिए आवश्यक रन पांच विकेट खोकर बनाए। सात गेंद शेष रहते राजस्थान ने पांच विकेट खोकर 148 रन बनाए। हुड्डा ने 28 गेंदों पर शानदार 50 रन की पारी खेलीष इस दौरान तीन छक्के और चार चौके लगाए। जम्मू-कश्मीर के लिए मुज्तबा यूसुफ और उमरान मलिक ने दो-दो विकेट लिए। एजेंसी