फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,sports

वालीबाल में जीडीसी अखनूर ने राजोरी को 2-0 से हराया

विज्ञापन
jammu kashmir,sports
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर कॉलेज वालीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता खेली जा रही है। महिला वर्ग में वालीबाल और पुरुष गर्व में कबड्डी प्रतियोगिता हो रही है। इसका आयोजन जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय, द्वारा किया गया है। मंगलवार को प्रतियोगिता में पहले और दूसरे राउंड के मुकाबले हुए। इसमें जीडीसी अखनूर ने जीडीसी राजोरी को 2-0 से हराया। जीडीसी भद्रवाह ने जीसीडब्लयू कठुआ को 2-0, जीडीसी सांबा ने जीसीडब्लयू उधमपुर को 2-0 और पीजी विभाग ने जीडीसी भद्रवाह को 2-1 से हराया। वहीं कबड्डी में त्रिकुटा डिग्री कॉलेज ने जीसीईटी को 11 अंक से हराया। जीडीसी चिनेनी ने जीडीसी पुंछ को दो अंक, जीडीसी मेंढेर ने डोगरा डिग्री कॉलेज को 36, जीडीसी आरएसपूरा ने जीडीसी धरमनी को 30 अंक, जीडीसी राजोरी ने जीडीसी रियासी को 15 अंक, जीडीसी खौड़ ने एमआईईटी को 33 अंक से हराया।
विज्ञापन

--
बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित किया
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में पदक विजेताओं को इंटरनेशन जीम ने सम्मानित किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पदक विजेताओं को सम्मानित कर उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने को प्रेतिर किया। कार्यक्रम में बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव राजेश दत्ता मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुडने को कहा ताकि युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाया जा सके। पदक विजेताओं में चैंपियन ऑफ द चैंपियन का खिताब जीतने वाले विमल जित, स्वर्ण पदक विजेता इमरान, आरव शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed