फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,sports

विजय हजारे ट्रॉफी : चौथी हार के साथ जम्मू-कश्मीर का सफर थमा

विज्ञापन
jammu kashmir,sports
जम्मू। विजय हजारे ट्राफी में जम्मू-कश्मीर को विदर्भ के हाथों पांच विकेट से हार मिली। पांच मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर की यह चौथे हार थी, जिसके बाद टीम का ट्रॉफी में सफर थम गया। मंगलवार को विदर्भ के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम ने 233 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे विदर्भ के खिलाड़ियों ने 43 ओवर में पांच विकेट पर 236 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद यह दूसरे प्रतियोगिता है, जिसमें जम्मू-कश्मीर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जम्मू-कश्मीर की खराब बल्लेबाजी टीम की हार का कारण बनी। विजय हजारे ट्रॉफी में चार मुकाबलों में टीम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए। जिस पिच पर मुख्य बल्लेबाज शुभम खजूरिया, अब्दुल समद, शुभम पुंडीर, कामरान इकबाल जैसे बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं, उसी पिच पर छठे और सातवें नंबर के बल्लेबाज पुछल्ले अर्धशतकीय पारी खेली। इसमें आंध्रप्रदेश के खिलाफ अनुभवी गेंदबाज राम दयाल की 116 रन की पारी भी शामिल है। आईपीएल स्टार युवा बल्लेबाज अब्दुल समद, शुभम खजूरिया और कप्तान शुभम पुंडीर का बल्ला खामोश रहा। चार मुकाबले में ये बल्लेबाज टीम के लिए रन नहीं बना पाए। इसका असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ा। विदर्भ के खिलाफ हुए मुकाबले में सलामी जोड़ी के साथ मध्यक्रम के बल्लेबाज रन नहीं बनाए पाए। कप्तान परवेज रसूल (50) और फैजल राशिद (73) रन की पारी के दम पर जम्मू-कश्मीर 233 रन बना सका।
विज्ञापन

--
पांच मुकाबलों में समद
ने बनाए मात्र 35 रन
अब्दुल समद ने विजय हजारे ट्राफी में पांच मुकाबले खेले हैं। इसमें उनके सर्वाधिक रन (15) विदर्भ के खिलाफ रहे। पांच मुकाबलों में अब्दुल समद के बल्ले से मात्र 35 रन ही निकले। वहीं शुभम खजूरिया ने पांच मुकाबलों में 71 रन बनाए हैं। कप्तान शुभम पुंडिर ने पांच मुकाबलों में 79 रन बनाए। पूर्व कप्तान परवेज रसूल ने पांच मुकाबलों में 174 रन बनाए हैं। युवा बल्लेबाज हिनान मालिक ने चार मुकाबलों में 117 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed