कश्मीर: 9 दिन 12 हमले 16 शहीद, पढ़ें खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही आतंकियों ने वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था, ताकि चुनावी गतिविधियों को बाधित किया जा सके। यही कारण है कि पिछले नौ दिन में 12 आतंकी हमले हो चुके हैं। ऐसा कोई भी दिन नहीं गया, जिस दिन आतंकी वारदात न हुई हो।
नौवें दिन शुक्रवार को एक साथ चार वारदातों को अंजाम देकर आतंकियों ने दहशत फैलाने की कोशिशों में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन सेना, अर्द्घसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों ने आतंकियों का डटकर मुकाबला किया।
इस दौरान सुरक्षा बलों ने 20 आतंकियों को ढेर किया। 16 सैनिक, अर्द्घसैनिक और पुलिसकर्मी शहीद हुए। जबकि सात नागरिकों की जान गई। इन हमलों में दो दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए। आतंकियों के पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।
सबसे पहले अरनिया में हुआ हमला
सबसे पहले 27 नवंबर को गांव कठार में सीमा पार से आए आतंकियों ने हमला किया। 30 घंटों तक चले आपरेशन में तीन जवान शहीद हुए। पांच नागरिकों की जान गई और चार आतंकी ढेर हुए।
मौके से चार एके 47 रायफल, 28 मैगजीन, 407 राउंड, एक पिस्टल, 23 हैंडग्रेनेड बरामद किए। अगले दिन 29 नवंबर को लाल चौक में पलेडियम सिनेमा के पास आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर को निशाना बनाया।
ग्रेनेड हमले में सब इंसपेक्टर समेत आठ लोग जख्मी हो गए। पुंछ जिले की मेंढर तहसील में कृष्णा घाटी सेक्टर में आतंकियों ने सैन्य वाहन को आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया।
शोपियां में सरपंच को गोली से भूना
30 नवंबर को शोपियां में नेशनल कांफ्रेंस का समर्थन करने वाले सरपंच मोहम्मद सुल्तान भट की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
नाजनीन पोरा में रहने वाले सरंपच भट जब अपने घर के पास पहुंचे तो आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसाईं और फरार हो गए।
अगले दिन एक दिसंबर को शोपियां में आतंकियों ने सरपंच को गोली मार दी। सरपंच सिराज अहमद भट ने सोमवार को ही पीडीपी का दामन थामा था।
चुनाव के दिन दहला हंदवाड़ा
दो दिसंबर को हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने छह आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों से लोहा लेते एक जेसीओ (सूबेदार) अजयवर्द्घन शहीद हो गए।
एक मेजर सहित चार जवान घायल हुए। मारे गए आतंकियों से छह एके 47 राइफलें, पिस्तौल और भारी मात्रा में असलाह बारूद बरामद हुआ है।
इसी दिन कुलगाम में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी बिलाल अहमद शेख को धर दबोचा।
सुरक्षा बलों के अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों द्वारा जिले में वारदात को अंजाम देकर चुनावी प्रक्रिया में खलल डालने की साजिश किए जाने के इनपुट मिले थे।
पुंछ और बटमालू में भी हुए हमले
तीन दिसंबर को पुलवामा जिले के पोहु इलाके में आतंकियां ने सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। हमले में सीआरपीएफ का एक एएसआई शहीद हो गया जबकि तीन जवान गंभीर घायल हुए हैं।
इसके अलावा जेएंडके पुलिस का एक कर्मी और एक नागरिक भी घायल हो गए।
चार दिसंबर को बटमालू इलाके में आतंकियों ने पीडीपी सांसद तारिक हमीद कर्रा के रिश्तेदार जावेद अहमद वानी के घर ग्रेनेड़ हमला किया।
हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन धमाका इतना तेज था कि जावेद के मकान समेत आसपास के तीन मकानों के शीशे टूट गए।