{"_id":"640ef11dce9182fabd082c13","slug":"jammu-kashmir-siu-attaches-house-of-accused-involved-in-alleged-terror-activities-in-anantnag-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir: अनंतनाग में आतंकी गतिविधियों में शामिल अभियुक्त का घर अटैच, SIU ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir: अनंतनाग में आतंकी गतिविधियों में शामिल अभियुक्त का घर अटैच, SIU ने की कार्रवाई
Mon, 13 Mar 2023 03:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 13 Mar 2023 03:17 PM IST
सार
एसआईयू ने अनंतनाग आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में एक व्यक्ति के घर को अटैच किया है। आरोपी अभी जिला जेल अनंतनाग में कैद है।
विज्ञापन
SIU
- फोटो : संवाद
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में राज्य जांच इकाई (एसआईयू) ने सोमवार को आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में एक व्यक्ति के घर को अटैच किया है। आरोपी पुलिस स्टेशन कोकेरनाग में दर्ज एक आपराधिक मामले के तहत वर्तमान में जिला जेल अनंतनाग में कैद है।
विज्ञापन
एसआईयू ने बताया, "जांच इकाई ने आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए यूएपीए की धारा 25 के तहत कोकेरनाग निवासी मोहम्मद सैफुल्ला मलिक के बेटे मोहम्मद इश्क मलिक के घर को कुर्क किया है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि सोमवार को एसआईयू और सुरक्षाकर्मियों की टीम ने स्थानीय सरपंच, पंचों और चौकीदारों की उपस्थिति में घर पर नोटिस चिपका दिया। नोटिस के अनुसार, घर के मालिक को नामित प्राधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी तरह से घर को किराए पर देने, इसकी प्रकृति को बदलने या उक्त संपत्ति का सौदा करने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बिना HPM कैसे तैयार होंगे फेंसर, केआईएससीई के लिए 60 खिलाड़ियों का चयन
Property Tax in J&K: संपत्ति कर पर प्रदेश सरकार ने आम जनता से फीडबैक मांगा, 10 दिन में दें सुझाव