{"_id":"28442ac59fc3d89e025a6cc2033d1613","slug":"jammu-kashmir-sikh-group-protests-granth-sahib-s-desecration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु ग्रंथ के अपमान का गुस्सा जम्मू कश्मीर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु ग्रंथ के अपमान का गुस्सा जम्मू कश्मीर तक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 18 Oct 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इसका असर जम्मू कश्मीर में भी देखने को मिल रहा है। श्रीनगर और जम्मू में भी सिख समुदाय गुस्से में है। जम्मू के साथ-साथ घाटी में भी सिखों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने घटना के लिए केंद्र सरकार तथा भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया गया। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
जम्मू में अरदास के बाद सुबह दस बजे बड़ी तादाद में महिलाओं सहित सैकड़ों लोग गुरुद्वारा सिंह सभा, नानक नगर से प्रदर्शन करते हुए सतवारी चौक पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
इससे पहले, मोगा में गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में सिख संगत की बैठक हुई। इसमें विश्व कबड्डी कप, पीटीसी चैनल और केबल के बायकाट, काली दीवाली मनाने और घरों पर काली झंडियां लगाने का फैसला लिया गया।
कोटकपूरा में मारे गए दो सिखों के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की भी मांग की गई।