{"_id":"640c386bdf744cea18083238","slug":"jammu-kashmir-shree-kashi-vidvat-parishad-president-vishwa-murti-shastri-calls-on-lg-manoj-sinha-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री ने LG से की मुलाकात, शारदापीठ अंतर्राष्ट्रीय विवि की स्थापना की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री ने LG से की मुलाकात, शारदापीठ अंतर्राष्ट्रीय विवि की स्थापना की मांग की
Sat, 11 Mar 2023 01:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:44 PM IST
सार
प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री ने राजभवन में प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शारदापीठ अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग भी रखी।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू कश्मीर श्री काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष पदम श्री प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री ने शनिवार को राजभवन में प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रो. विश्व मूर्ति शास्त्री ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ युवा पीढ़ी के बीच प्राचीन वैदिक संस्कृति, शिक्षाओं और परंपराओं के संरक्षण और प्रचार से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा की। उन्होंने उपराज्यपाल को शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अपने संगठन के प्रयासों से अवगत कराया।
विज्ञापन
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शारदापीठ अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग भी रखी। उपराज्यपाल ने प्रोफेसर विश्व मूर्ति शास्त्री के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सरकार शैक्षिक संस्थानों में एक समान और समावेशी वातावरण के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन