भाईचारे की मिसाल: जम्मू कश्मीर में मुहर्रम के जूलूस में शामिल हुए विभिन्न समुदाय के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर को तरह-तरह की तकलीफ देकर हजरत इमाम हुसेन की शहादत के दर्द को याद करते हुए मोहर्रम ताजिया बुधवार को जम्मू की सड़कों पर निकला। पीर मिट्ठा से शुरू होकर जुलूस विभिन्न बाजारों से होते हुए करबला में समाप्त हुआ। इस दौरान शहीदों का मातम फख्र के साथ मनाया गया।
इमाम हुसेन की तकलीफों का शोक मना रहे लोगों ने तरह-तरह के कष्ट अपने जिस्म को देकर पूर्वजों की कुर्बानी की गाथा सुनाई। इस अवसर पर शिया फेडरेशन जम्मू, अंजुमन-ए-इमामिया पीर मिट्ठा, अंजुमन-ए-हैदरी न्यू प्लाट, आल लद्दाख मुस्लिम स्टूडेंट एसोसिएशन, मुस्लिम फेडरेशन आदि संगठनों के झंडे तले शिया समुदाय के लोगों ने जुलूस में हिस्सा लिया।
मोहर्रम ताजिया को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे और पुलिस और प्रशासन केवरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जुलूस निकलने वाली सड़कों से यातायात को अन्य रूटों पर शिफ्ट किया गया था। इससे पूर्व न्यू प्लाट से मोहर्रम जुलूस शकील करबलाई की अगुवाई में निकला, जो कि विभिन्न बाजारों से होते हुए पीर मिट्ठा में संपन्न हुआ।
आपसी भाईचारा की मजबूत मिसाल
मुस्लिम शिया समुदाय के मोहर्रम के जुलूस में हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेकर आपसी भाईचारा की मजबूत मिसाल भी पेश की। जुलूस में जम्मू पूर्व के विधायक राजेश गुप्ता, डोगरा सदर सभा के प्रधान ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क शामिल हुए ।
इसके अलावा नेकां नेता रतन लाल गुप्ता समेत समाज के विभिन्न लोग भी शहीदी चौक में शामिल हुए। जुलूस में शामिल हुए जम्मू वेस्ट असैंबली मूवमेेंट के प्रधान सुनील डिंपल ने कहा कि हर वर्ग के लोगों ने जुलूस में हिस्सा लेकर आपसी भाईचारा की मजबूत मिसाल पेश की।