फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Shopian Encounter militant killed, operation on

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Tue, 20 Oct 2020 10:38 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 20 Oct 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir Shopian Encounter militant killed, operation on
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मेलहुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। उनके पास से एक एके-47 बंदूक और एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। सेना ने बताया कि कल शाम से चल रहा यह ऑपरेशन अब खत्म हो चुका है। 

विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को सोमवार शाम को ही मार गिराया गया था, जबकि एक अन्य को जवानों ने आज ढेर कर दिया। हालांकि मारे गए आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं हुई है। दरअसल, खुफिया एजेंसी को मेलहुरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन

जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 55 आरआर की एक संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके को खाली करा कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। 

जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। आपको बता दें कि घाटी में इस साल अब तक कुल 184 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, जवान घायल
पुलवामा जिले के गंगू इलाके के पास सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर सोमवार सुबह आतंकियों ने फायरिंग कर हमला बोल दिया। हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। इस दौरान अन्य जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकी वहां से भाग निकले। आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। इससे पहले रविवार को आवंतीपोरा में भी आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ का एक एसआई और एक नागरिक जख्मी हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed