फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir shifts third position in Ranji Trophy

रणजी: जेएंडके खिसककर तीसरे पायदान पर

Fri, 02 Jan 2015 07:15 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir shifts third position in Ranji Trophy

रणजी ट्राफी में संघर्ष कर रही जेएंडके ग्रुप ए में दस अंकों के दूसरे स्थान से गिरकर तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। जेएंडके को अंक तालिका में बढ़त के लिए अब अपने बचे हुए चार मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने की जरूरत है। हुबली में पांचवें मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ जेएंडके मैदान पर उतरेगा।

विज्ञापन


इस सीजन में जेएंडके ने अपने पहले रणजी ट्राफी मुकाबले में मुंबई को उसकी ही जमीन पर चार विकेट से पछाड़कर इतिहास रच दिया था। इस जीत पर प्रधानमंत्री सहित मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और क्रिकेट की बड़ी हस्तियों ने जेएंडके की तारीफ की थी। दूसरे मुकाबले में जेएंडके को चेन्नई में तमिलनाडु से हार देखनी पड़ी।
विज्ञापन


इसके बाद बडोदरा को उसकी ही जमीन पर पहली पारी की बढ़त पर जेएंडके अपने खाते में तीन अंक डालने में कामयाब रहा, लेकिन कानपुर में हुए चौथे मुकाबले में घना कोहरा छाए रहने के कारण पहली पारी पूरी नहीं हो पाई। इससे दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतुष्टि करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक 18 अंकों के साथ सबसे ऊपर

jammu Kashmir shifts third position in Ranji Trophy

तीसरे मुकाबले तक जेएंडके ग्रुप ए में नौ अंकों के साथ दूसरे नंबर पर था, लेकिन चौथे मुकाबले में जेएंडके अब दस अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। ग्रुप ए में कर्नाटक अपने तीन मुकाबले में 18 अंकों के साथ सबसे ऊपर चल रहा है।

दूसरे नंबर पर रणजी ट्राफी में चालीस बार की चैंपियन रही मुंबई चार मुकाबले खेलकर दस अंकों पर है। जेएंडके भी चार मुकाबलों के साथ दस अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। मुंबई औसत के लिहाज से जेएंडके से आगे है।

जेएंडके के पीछे नौ अंकों के साथ रेलवे, आठ अंकों के साथ तमिलनाडु, सात अंकों के साथ उत्तर प्रदेश, पांच-पांच अंकों के साथ बडोदरा और मध्य प्रदेश तथा चार अंकों के साथ बंगाल है।

जेएंडके को ग्रुप ए में ऊपर रहने के लिए अन्य चार मुकाबलों में कमाल दिखाना होगा। हालांकि, जेएंडके के खिलाड़ी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में कमाल दिखा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed