{"_id":"63e93d509749ef2fda09404c","slug":"jammu-kashmir-shah-had-visited-srinagar-before-removing-article-370-claims-in-dhillon-book-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटाने से पहले शाह ने किया था 2019 में श्रीनगर का दौरा, ढिल्लों की पुस्तक में दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटाने से पहले शाह ने किया था 2019 में श्रीनगर का दौरा, ढिल्लों की पुस्तक में दावा
Mon, 13 Feb 2023 01:48 AM IST
विमल शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:48 AM IST
सार
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने अपनी आने वाली पुस्तक में इस बात का दावा किया है। वह लेथपोरा में आतंकी हमले के दौरान सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत पर ‘कितने गाजी आए कितने गाजी गए’ शीर्षक से किताब लिख रहे हैं।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : Twitter@bjp4india
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से पहले इसे अंतिम रूप देने के लिए 26 जून, 2019 को राज्य का दौरा किया था। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने अपनी आने वाली पुस्तक में इस बात का दावा किया है।
विज्ञापन
ढिल्लों ने 2019 में दक्षिण कश्मीर के लेथपोरा में आतंकी हमले के दौरान सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत पर ‘कितने गाजी आए कितने गाजी गए’ शीर्षक से यह किताब लिख रहे हैं।
विज्ञापन
पुस्तक में उन्होंने लिखा है, अमित शाह का वह दौरा उस अहम घोषणा के लिए पहले से तय था। मेरे पास देर रात 2 बजे फोन आया, जिसमें सुबह 7 बजे गृह मंत्री शाह से मुलाकात की सूचना दी गई।
विज्ञापन
गृह मंत्री के साथ उस बैठक के बारे में ज्यादा खुलासा न करते हुए अपनी पुस्तक में श्रीनगर में सेना के 15वीं कोर के रणनीतिक प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लों ने लिखा है कि बैठक की मेज पर बहुत से संवेदनशील और प्रमुख मुद्दों के अलावा स्वादिष्ट भोजन भी थे।
उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान उक्त अहम घोषणा को लेकर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर भी चर्चा हुई।