{"_id":"66167c23a097a242eb08ee9a","slug":"jammu-kashmir-seven-employees-suspended-for-not-arriving-for-voting-training-in-kishtwar-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में मतदान प्रशिक्षण के लिए नहीं पहुंचे सात कर्मचारी निलंबित, जांच के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में मतदान प्रशिक्षण के लिए नहीं पहुंचे सात कर्मचारी निलंबित, जांच के आदेश जारी
Wed, 10 Apr 2024 05:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 10 Apr 2024 05:16 PM IST
सार
चुनाव के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए सात कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए सात कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। इस मामले की जांच उप चुनाव अधिकारी को सौंपी गई है। उन्हें एक दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि, पीओ और पी-1 पोलिंग कर्मियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। सात कर्मचारी प्रशिक्षण के लिए नहीं पहुंचे। जिला निवार्चन अधिकारी डॉ. देवांश यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए इन सभी कर्मियों के निलंबन का आदेश जारी करते हुए उप चुनाव अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया है। जांच पूरी होने तक इन्हें वहीं सेवाएं देनी होंगी।
विज्ञापन
निलंबित किए गए कर्मचारियों में अलताफ हुसान, मानिक कुमार, ऋषि सिंह, संदीप कुमार आनंद, मोहमद रमजान, अरशद हुसैन और इनामुल हक शामिल हैं।