फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Security forces recovered 30 kg IED in Pulwama a big conspiracy failed

Jammu-Kashmir: स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, पुलवामा में 25-30 किलोग्राम आईईडी बरामद

Wed, 10 Aug 2022 10:27 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 10 Aug 2022 10:27 AM IST
सार

कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आईईडी को यहां तक पहुंचाने वाले और यहां से आईईडी उठाने के लिए आने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Security forces recovered 30 kg IED in Pulwama a big conspiracy failed
यहीं से बरामद हुआ है आईईडी - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने शहर में सर्कुलर रोड पर तहाब क्रॉसिंग के पास 25-30 किग्रा आईडीडी बरामद कर लिया। आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है।

विज्ञापन


एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया, ''पुलवामा पुलिस को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया।''
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आईईडी को यहां तक पहुंचाने वाले और यहां से आईईडी उठाने के लिए आने वालों की तलाश की जा रही है। हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बडगाम में मुठभेड़ जारी, राहुल भट्ट के कातिल तालिब समेत तीन आतंकी घिरे

उधर, बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच बुधवार तड़के से मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। जम्मू कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि लश्कर के तीन आतंकी घिरे हुए हैं। इनमें लतीफ राथर भी शामिल है। लतीफ राहुल और अमरीन भट्ट सहित कई नागरिकों की हत्या में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed