फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Security forces launched a search operation in Basantar area of Samba, anti-tank mine recovered

जम्मू कश्मीर: सांबा में बसंतर नदी के किनारे मिली पुरानी टैंक रोधी बारूदी सुरंग, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट

Sun, 26 Feb 2023 03:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 03:25 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगने वाला यह इलाका बेहद संवेदनशील है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाते हैं। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Security forces launched a search operation in Basantar area of Samba, anti-tank mine recovered
सांबा में तलाशी अभियान के दौरान जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

सुरक्षाबलों ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बसंतर नदी के किनारे एक पुरानी टैंक रोधी बारूदी सुरंग को खोज निकाला। शनिवार को उसे नियंत्रित विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की और से आने वाले नदी-नालों को खंगालते हुए इलाके में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि किसी अन्य तरह की बरामदगी नहीं हुई है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के गश्ती दल को शनिवार की सुबह बसंतर नदी के पास बंद टिप के निकट एक पुरानी बारूदी सुरंग मिली। इसे बीएसएफ की 48वीं वाहिनी के जवानों ने कब्जे में लिया और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। शाम को बारूदी सुरंग को निष्क्रिय कर दिया गया। इसके बाद एहतियात बरतते हुए सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी-नालों को खंगाला गया।
विज्ञापन


सीमापार से नशे की तस्करी की आशंका

रक्षा सूत्रों के अनुसार बीते दिन अरनिया क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की हल चल देखे जाने की सूचना पर सांबा के सीमावर्ती गांव मावा, रिगाल, पलूरा, आदि के बबर नाले को पूरी तरह खंगाला गया। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से एक क्षेत्र में ड्रोन को भेजा जाता है, और दूसरे क्षेत्र में हथियार व नशे की खेप को गिराया जाता है। इसलिए, पुलिस व सुरक्षा बल देश विरोधी तत्वों की चाल को नाकाम करने के लिए समय समय पर तलाशी अभियान चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed