फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Search operation going on for two days in search of suspects in Kathua

जम्मू-कश्मीर: संदिग्धों को तलाश में दो दिन से चल रहा तलाशी अभियान, सुरक्षाबलों ने ली स्थानीय लोगों की मदद

Fri, 05 May 2023 12:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 May 2023 12:24 AM IST
सार

कठुआ के लोगों ने बताया कि रात के समय सुरक्षाबलों के गांव और आसपास पहुंचने की जानकारी मिली। इसके बाद मस्जिद से एलान करवाया गया कि गांव में यदि किसी के घर कोई मेहमान या बाहर का व्यक्ति आया है तो उसकी शिनाख्त करवाई जाए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Search operation going on for two days in search of suspects in Kathua
सांबा में रात के दौरान गश्त करतीं पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे से सटे मग्गर खड्ड इलाके को सुरक्षाबलों ने रातभर घेरे रखा। रेलवे लाइन के नजदीक दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस, एसओजी, रेलवे पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों ने घंटों तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


रात ढ़ाई बजे तक मग्गर खड्ड सहित बस्ती को भी खंगाला गया। इसमें स्थानीय लोगों की मदद ली गई। सुबह एक बार फिर तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई है। वहीं, सांबा में भी दिनभर हाईवे पर नाके लगा कर वाहनों की जांच की गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय सुरक्षाबलों के गांव और आसपास पहुंचने की जानकारी मिली। इसके बाद मस्जिद से ऐलान करवाया गया कि गांव में यदि किसी के घर कोई मेहमान या बाहर का व्यक्ति आया है तो उसकी शिनाख्त करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने एक-एक घर में जाकर देखा और जो मेहमान आए थे उनकी जानकारी पुलिस को दी गई है। उधर, सुबह छह बजे सुरक्षाबलों ने एक बार फिर इलाके को घेरते हुए तलाशी अभियान किया। जिसके बाद करीब चालीस मिनट तक इलाके को खंगाला गया।

बुधवार रात करीब पौने नौ बजे के लगभग जीआरपी थाने से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध रेलवे ट्रैक के पास दिखे जो पूछताछ के बाद बस्ती की ओर चले गए। इसके बाद हाई अलर्ट कर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और तलाशी ली गई।


इलाके के सरपंचों को भी कहा गया है कि कोई भी मेहमान या बाहरी व्यक्ति उनके इलाके में आ रहा है तो उसकी जानकारी दी जाए। - शिवदीप सिंह जम्वाल, एसएसपी, कठुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed