{"_id":"63997c4ad0aac50a5b5947ca","slug":"jammu-kashmir-search-operation-after-suspicious-sighting-in-muradpur-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी के मुरादपुर में संदिग्ध दिखने के बाद तलाशी अभियान, सेना और पुलिस ने छाना चप्पा-चप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी के मुरादपुर में संदिग्ध दिखने के बाद तलाशी अभियान, सेना और पुलिस ने छाना चप्पा-चप्पा
Wed, 14 Dec 2022 01:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:03 PM IST
सार
राजोरी में ग्रामीणों ने संदिग्धों को इलाके में घूमते हुए देखा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि संदिग्ध बरकत हुसैन के घर पहुंचे और उन्होंने दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
राजोरी में तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल
- फोटो : रवि वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोेरी-जम्मू हाईवे स्थित राजोरी के मुरादपुर में बुधवार की सुबह करीब 5 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब दो अजनबी एक स्थानीय व्यक्ति के घर में घुस आए। मुरादपुर के सरपंच बाबू राम व स्थानीय निवासी बरकत हुसैन ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे कंधे पर बैग लटकाए दो अजनबी लोग उनके परिसर में घुसकर दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने आसपास के लोगों को फोन किया और शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों अजनबी फरार हो गए, लेकिन तत्काल सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। वहीं सेना और पुलिस ने बिना समय गंवाए पूरे मुरादपुर इलाके की घेराबंदी कर दी और लोगों के घरों, जंगली इलाके और ऊंची घास में तलाशी ली।
विज्ञापन
तलाशी अभियान करीब एक बजे तक जारी रहा। करीब 6 घंटे तक सेना व पुलिस ने चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। सेना और पुलिस के जवानों ने लोगों से संदिग्ध दिखने पर फौरन सूचित करने की अपील की।