फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir School Exam: This year 4 lakh 16 thousand students to appear for board exam

J&K School Exam: प्रदेश में इस बार 4.16 लाख विद्यार्थी देंगे बोर्ड की परीक्षा, 4175 केंद्र होंगे स्थापित

Sat, 11 Feb 2023 07:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 11 Feb 2023 07:07 PM IST
सार

जम्मू संभाग में 10वीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाओं में कुल 20300 विद्यार्थी हैं। इनके लिए 2106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1656 सेंटर सॉफ्ट तो 450 हार्ड जोन में हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir School Exam: This year 4 lakh 16 thousand students to appear for board exam
exam - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पहली बार एक समान शैक्षणिक कैलेंडर के तहत परीक्षाएं होने जा रहीं हैं। बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत सॉफ्ट जोन में आने वाले स्कूलों से होगी। इसके लिए जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।

विज्ञापन


इन तीन बोर्ड की कक्षाओं में कुल 416104 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 4175 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 3542 सॉफ्ट जोन तो 633 हार्ड जोन में हैं। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं नौ मार्च से शुरू होंगी, जबकि 12वीं की आठ मार्च और 11वीं की छह मार्च से हैं।
विज्ञापन


बोर्ड कक्षाओं में इस बार सबसे ज्यादा 10वीं कक्षा में 148695 विद्यार्थी हैं। 11वीं में 139375 और 12वीं में 128034 विद्यार्थी हैं। कश्मीर और जम्मू संभाग में हार्ड व सॉफ्ट जोन में क्रमांक 2069 और 2106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग 20300 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

जम्मू संभाग में 10वीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाओं में कुल 20300 विद्यार्थी हैं। इनके लिए 2106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1656 सेंटर सॉफ्ट तो 450 हार्ड जोन में हैं। 10वीं कक्षा में 80000 विद्यार्थी हैं, जबकि 11वीं में 68000 और 12वीं में 55000 विद्यार्थी हैं। लद्दाख में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 1495 है। इनके लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं में 832 तो 12वीं में 663 विद्यार्थी हैं।


कश्मीर संभाग में 213104 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

कश्मीर संभाग में 10वीं, 11वीं और 12वीं की बोर्ड कक्षाओं में कुल 213104 विद्यार्थी हैं। इनके लिए 2069 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1886 सेंटर सॉफ्ट जोन में हैं, जबकि 183 हार्ड जोन में हैं। 10वीं कक्षा में 68695 विद्यार्थी हैं, जबकि 11वीं में 71375, 12वीं में 73034 विद्यार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed