फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Ropeway ride will be expensive before Christmas, know how much will be the fare

जम्मू-कश्मीर: क्रिसमस से पहले रोपवे की सवारी होगी महंगी, जानिए कितना होगा किराया

Wed, 15 Dec 2021 12:41 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 15 Dec 2021 12:41 PM IST
सार

17 दिसंबर से पीरखो-महामाया से 300 रुपये किराया लिया जाएगा। रोपवे पर पर्यटकों की आमद बढ़ी, रविवार को 500 से अधिक पहुंच रहे।
 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Ropeway ride will be expensive before Christmas, know how much will be the fare
रोपवे - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जम्मू रोपवे पर घरेलू और देशभर से आने वाले पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। क्रिसमस से पहले पीरखो-महामाया सेक्शन 2 में रोपवे की सवारी करना महंगा हो जाएगा। मौजूदा इस सेक्शन में दोनों तरफ से 150 रुपये लिए जा रहे हैं, लेकिन 17  दिसंबर से इसमें 300 रुपये प्रति सवारी किराया लिया जाएगा और यह दोनों तरफ से मान्य होगा। सर्दियों के चलते रोपवे में धूप का आनंद लेने के साथ सूर्य पुत्री तवी नदी और पुराने शहर के नजारों को देखने का मौका मिल रहा है। 

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में तीन दशक बाद ऐसे किसी रोपवे का निर्माण किया गया है। सेक्शन 1 पीरखो-महामाया रोपवे सात टावरों पर स्थित है। इसका दायरा 1180 मीटर (1.12 किमी.) के दायरे में है। पीरखो से रोपवे के माध्यम से महामाया मंदिर और फिर महामाया से प्रमुख बावे वाली माता के मंदिर में पहुंचा जा सकता है। इसका उद्देश्य तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देना है। सेक्शन 2 में महामाया-बाहु रोपवे है और इसका दायरा छोटा है। यह दो टावरों पर स्थापित है।
विज्ञापन


बाहु से भी महामाया और फिर पीरखो से होकर वापस आया जा सकता है। शहर का ऐतिहासिक बावे वाली माता का मंदिर बाहु महामाया रोपवे से 400 मीटर दूरी पर स्थित है। जम्मू रोपवे के इंचार्ज राकेश भट्ट ने बताया कि 17 दिसंबर से पीरखो-महामाया रोपवे पर नई दरें लागू हो जाएंगी। इससे पहले उद्घाटन अवधि में शुल्क में छूट दी गई थी। इसी तरह बाहु-महामाया रोपवे पर दोनों तरफ से 250 रुपये शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू में बने तीन माइक्रो कंटेनमेंट जोन, प्रदेश में 134 संक्रमित और दो की मौत 

रोपवे की दोनों की सेक्शनों में प्रतिदिन औसतन 200 से 300 और रविवार को 500 तक लोग पहुंच रहे हैं। जम्मू रोपवे पर्यटकों के लिए आकर्षण का कामकर रहा है। रोपवे पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जिसमें भविष्य में यहां आने वाले पर्यटकों को रोपवे के साथ अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed