फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Roads will be made cement-concrete places water leakage

 टिकाऊ और मजबूत: पानी के रिसाव वाली जगहों पर सीमेंट-कंक्रीट से बनेंगी सड़कें, पीडब्ल्यूडी ने शुरू की योजनाएं 

Sat, 16 Apr 2022 04:38 AM IST
विमल शर्मा संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 04:38 AM IST
सार

पीडब्ल्यूडी जम्मू के चीफ इंजीनियर मंजूर हुसैन के अनुसार रेलवे रोड नरवाल में पानी के रिसाव की वजह से डामर की सड़कें जल्दी क्षतिग्रस्त हो जाती थीं। इससे विभाग और वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही थी। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Roads will be made cement-concrete places water leakage
सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अब पानी के अधिक रिसाव वाली जगहों पर हवाई पट्टी की तर्ज पर मजबूत और टिकाऊ सीमेंट-कंक्रीट की सड़कें बनेंगी। डामर सड़कों की तुलना में कंक्रीट सड़कें अधिक टिकाऊ और अच्छी गुणवत्ता के लिए सड़क एवं भवन निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जम्मू में सीमेंट व कंक्रीट की दो सड़क परियोजनाओं का काम शुभारंभ करते हुए यह नई पहल शुरू की है। 

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी जम्मू के चीफ इंजीनियर मंजूर हुसैन के अनुसार रेलवे रोड नरवाल में पानी के रिसाव की वजह से डामर की सड़कें जल्दी क्षतिग्रस्त हो जाती थीं। इससे विभाग और वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही थी। अब इस रोड पर नई पहल के तहत सीमेंट-कंक्रीट की सड़क परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


करीब आठ करोड़ की इस परियोजना से इस क्षेत्र में टिकाऊ सड़क उपलब्ध हो पाएगी। सीमेंट कंक्रीट की सड़क पानी से घिसती नहीं है और यह एक अधिक टिकाऊ और मजबूत विकल्प है। इसके अलावा कंक्रीट की सड़क रखरखाब से लगभग मुक्त रहती है। रेलवे रोड नरवाल के अलावा वेबमॉल (जम्मू) की सड़क को भी सीमेंट-कंक्रीट से बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि सीमेंट-कंक्रीट की सड़क का प्रयोग के सफल होने के बाद प्रदेश के अन्य हिस्सों, यहां पर डामर की सड़कों को जल्द क्षति पहुंचती है, वहां पर भी ऐसी ही सड़कों का निर्माण किया जाएगा। कंक्रीट की सड़कों के निर्माण के लिए मशीनरी की आवश्यकता होती है, जैसे कंक्रीट फर्श मशीन, बैचिंग प्लांट या कंक्रीट मिश्रण आदि से सड़कों का निर्माण किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed