फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir ranks second country giving corona vaccine teenagers

शानदार उपलब्ध: किशोरों को कोरोना का टीका लगाने में जम्मू कश्मीर देश भर में दूसरे स्थान पर

Sat, 16 Apr 2022 04:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 04:38 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में 15 से 18 आयु वर्ग के 84 फीसदी किशोरों को कोरोना टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं। देश के दस राज्यों में चालीस फीसदी से भी कम किशोरों को लगे हैं दोनों टीके। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir ranks second country giving corona vaccine teenagers
जम्मू में टीकाकरण करवाती स्कूली छात्राएं। - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15 से 18 उम्र के आयु वर्ग के किशोरों को कोरोना टीकाकरण के मामले में जम्मू-कश्मीर ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। वैक्सीन की दोनों खुराक लगाने के मामले में आंध्र प्रदेश 15-18 आयु वर्ग की लक्षित आबादी के 102.9 फीसदी के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद जम्मू-कश्मीर 83.6 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश 80.8 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर

हिमाचल प्रदेश 80.8 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके विपरीत 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में यह आंकड़ा 40 फीसदी से भी कम है। दूसरी खुराक का राष्ट्रीय औसत 54.3 प्रतिशत है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वैक्सीन की दोनों खुराक लगाने के मामले में छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम, पुडुचेरी, त्रिपुरा और लक्षद्वीप में यह आंकड़ा 50 फीसदी से कम है।

विज्ञापन

10 प्रतिशत के साथ मेघालय सूची में सबसे नीचे

इस मामले में 10 प्रतिशत के साथ मेघालय सूची में सबसे नीचे है। 15 अप्रैल के आंकड़ों के मुताबिक, मेघालय से आगे नगालैंड (18.7 फीसदी) और मणिपुर (24.6 प्रतिशत) हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 28.9 फीसदी, झारखंड में 30.7 प्रतिशत, बिहार में 35.2 प्रतिशत को टीके लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


असम में 36.4 फीसदी, पंजाब में 37 प्रतिशत और चंडीगढ़ में 37.1 फीसदी किशोरों को कोरोना की दोनों खुराक लगी हैं। दादर नगर हवेली और दमन एवं दीव में 38.2 फीसदी को वैक्सीन लगाई गई है।


इस श्रेणी में प्रदेश में 8,33,000 किशोर 

जम्मू-कश्मीर में इस वर्ग में टीकाकरण के लिए अनुमानित आबादी 8,33,000 आंकी गई। जिसमें  8,68,942 को पहली और 6,97,872 किशोरों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक, देश में इस आयु वर्ग के 7,40,57,000 किशोर हैं। देश में 3 जनवरी से 15-18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed