फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir ramban news

चालीस की हजार की ठगी में तांत्रिक को जेल

विज्ञापन
jammu kashmir ramban news
रामबन। चालीस हजार की ठगी में कथित तांत्रिक को जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोपी ने पीड़ित से खजाना निकालने के नाम पर ठगी की थी। मामला रामबन जिले का है।
विज्ञापन

आरोपी कुलगाम निवासी अब्दुल रऊफ गनई तीन महीने पहले बनिहाल इलाके के नामवर गांव पहुंचा। उसकी मुलाकात इरफान अहमद बेग के साथ हुई। अब्दुल ने अपने को तांत्रिक और इलाके का पीर बताया। इरफान ने उसके झांसे में आकर खातिरदारी की भी। इसी को भांपते हुए अब्दुल ने इरफान को बताया कि वह उसको खजाने के बारे में बता सकता है। इसके लिए उसने चालीस हजार देने की शर्त रखी। इसके बाद लालच में आकर इरफान ने उसके खाते में चालीस हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद तांत्रिक लंबे समय तक गांव में नहीं पहुंचा। लगातार संपर्क करने पर वह एक बार नामवर गांव पहुंचा। उसने एक जगह की खुदाई शुरू कर दी। इसमें कोई खजाना नहीं मिला। इसके बाद इरफान ने उसे चालीस हजार रुपये वापस मांगे। लगातार फोन करने के बाद भी आरोपी ने पैसा वापस नहीं लौटाया। आरोप है कि उसने धमकी देते हुए रुपये वापस नहीं लौटाने की बात कही। परेशान होकर पीड़ित इरफान ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर बनिहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। तब से उसकी तलाश लगातार चल रही थी। पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां मुंसिफ जज ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed