{"_id":"5b5639814f1c1bac7d8b4645","slug":"jammu-kashmir-ramban-district-person-accused-for-animal-trafficking-and-beaten-by-locals","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में पशु तस्करी का आरोप लगाकर एक व्यक्ति को लोगों ने पीटा, तीन आरोपी पुलिस हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में पशु तस्करी का आरोप लगाकर एक व्यक्ति को लोगों ने पीटा, तीन आरोपी पुलिस हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के रामसू थाना क्षेत्र के ईबगन इलाके में पशु तस्कर बताकर कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को पीट-पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पीड़ित का आरोप है कि युवकों ने उसे लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने उसे पशु तस्कर बताकर मारपीट की। घटना रविवार देर रात की है।
पुलिस के अनुसार, ईबगन निवासी अब्दुल हमीद शेख रविवार को पास के बाजार से एक मवेशी खरीद कर ले जा रहा था। इस दौरान कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। उस समय उसके पास करीब 25 हजार रुपये थे। इन युवकों ने उसे लूटने की कोशिश की और करीब 10 हजार रुपये उन्होंने छीन भी लिए। हमीद ने लूटपाट का विरोध किया और शोर मचाने लगा। मामला बिगड़ता देख युवकों ने उसे पशु तस्कर बताते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर आसपास भीड़ इकट्ठी होने लगी तो युवक खिसक गए। उसे उपचार के लिए पहले पीएचसी रामसू में भर्ती कराया जहां से उसे बनिहाल उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर पुलिस ने इस मामले में हमीद के बयान पर तीन युवकों को हिरासत में लिया। हमीद ने पुलिस को बताया कि जब वह बाजार में मवेशी की खरीदारी कर लौट रहा था तो कुछ युवकों ने लूटपाट की कोशिश की।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएसपी मोहन लाल का कहना है कि यह मामला पशु तस्करी से जुड़ा नहीं है। इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।