फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Raids at 21 locations in connection with missing revenue records from office

जम्मू कश्मीर: दफ्तर से राजस्व रिकॉर्ड गायब होने के मामले में 21 ठिकानों पर छापा, तीन सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी, एक प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Mon, 21 Feb 2022 10:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 10:46 AM IST
सार

रिकॉर्ड गुम होने के मामले में नवंबर 2021 में दर्ज की गई थी एफआईआर। आठ वर्तमान व पूर्व अफसरों व आठ प्रॉपर्टी डीलरों के ठिकाने खंगाले गए। लाखों रुपये, सरकारी रिकॉर्ड व दस्तावेज बरामद। सुजवां, चौआदी, ग्रेटर कैलाश, संजय नगर, जानीपुर, गुज्जर नगर, बाहु, सिद्दड़ा, त्रिकुटा नगर, सतवारी और सांबा के सरोर में चली कार्रवाई। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Raids at 21 locations in connection with missing revenue records from office
कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मी - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू जिले की बाहु तहसील के गांव सुंजवां और चौआदी के राजस्व दस्तावेजों के गायब होने के मामले में रविवार 21 स्थानों पर छापे मारे गए। नवंबर 2021 में दर्ज एफआईआर मामले में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने इस कार्रवाई में राजस्व दस्तावेज, आपत्तिजनक दस्तावेज व लाखों रुपये जब्त करने के अलावा तीन पूर्व राजस्व अफसरों और एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। बरामद दस्तावेजों में कार्यालय से गायब रिकॉर्ड भी मिला है।  

विज्ञापन


टीमों ने तीन वर्तमान और पांच पूर्व राजस्व अधिकारियों के यहां छापे मारे। इन अधिकारियों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी स्तर के अफसर शामिल हैं। वहीं, आठ प्रॉपर्टी डीलरों के सुंजवा, चौआदी, ग्रेटर कैलाश, संजय नगर, जानीपुर, गुज्जर नगर, बाहु, सिद्दड़ा, त्रिकुटा नगर एक्सटेंशन, सतवारी व सांबा जिले के सरोर समेत कुल 21 ठिकानों को खंगाला।
विज्ञापन


छापे मारने पहुंची टीमों में कार्यकारी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों के साथ स्वतंत्र गवाह भी मौजूद थे। छापों के दौरान 26.63 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। नकदी के अलावा आपत्ति जनक दस्तावेज, भूमि की खरीद फरोख्त के दस्तावेज, बैंक लॉकरों की चाबियां, वास्तविक जमाबंदियां, रोजनामचा रजिस्टर्स, मुसावी और सुंजवा और चौआदी गांवो के गायब हुए कई नक्शे बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार्रवाई में सेवानिवृत्त तहसीलदार मोहम्मद बशीर, सेवानिवृत्त गिरदावर धर्मपाल, सेवानिवृत्त गिरदावर गुलाम रसूल और प्रॉपर्टी डीलर सादिक पोसवाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस स्टेशन छन्नी हिम्मत में आईपीसी की धारा 409 और 120-बी के तहत दर्ज मामले में यह कार्रवाई की गई है।

वहीं, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम व पीएमएलए एक्ट के प्रावधानों के तहत भी मामले दर्ज किए गए हैं। बरामद किए गए दस्तावेजों की जांच के बाद कई और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

 

जम्मू जिले की बाहु तहसील के गांव सुंजवा और चौआदी का राजस्व रिकॉर्ड गायब हो गया था। इस मामले में सात नवंबर 2021 को छन्नी हिम्मत पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। इसी मामले में जांच के तहत कार्रवाई की जा रही है। गायब राजस्व दस्तावेजों की पूरी बरामदगी तक यह कार्रवाई जारी रहेगी। - डॉ. राघव लंगर, मंडलायुक्त जम्मू संभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed