{"_id":"5d08f3ea8ebc3e237901fcdf","slug":"jammu-kashmir-rafting-boat-capsized-at-a-tourist-resort-in-pahalgam-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में रिवर राफ्टिंग करते वक्त पलटी नाव, दो की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में रिवर राफ्टिंग करते वक्त पलटी नाव, दो की मौत, छह घायल
Tue, 18 Jun 2019 08:41 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 18 Jun 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में लिद्दर नदी में नौका पलट जाने से पर्यटन विभाग के एक कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। छह अन्य घायल हुए हैं। गत 31 मई को भी पहलगाम में नौका पलट जाने से एक स्थानीय टूरिस्ट गाइड रउफ अहमद डार की मौत हो गई। उसने जान की परवाह न करते हुए बह रहे पांच लोगों को बचाया था।
मंगलवार को डार की याद में नौका प्रतियोगिता (राफ्टिंग) का आयोजन किया था। अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग ले रहे आठ लोगों की नौका लिद्दर नदी में पलट गई। सभी तेज धारा में बहने लगे। इस बीच एसडीआरएफ की टीम तथा स्थानीय लोगों ने नदी में कूदकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। जम्मू के रहने वाले पर्यटन विभाग के कर्मचारी रिंकू राजा पंडिता तथा संजना को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
पांच अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक को श्रीनगर शिफ्ट कर दिया गया है। पर्यटन विभाग के सचिव रिगजिन सैंफल ने बताया कि डार की याद में विभाग की ओर से तीन दिवसीय नौका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हुई थी। बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद कर्मचारी तथा प्रतिभागी राफ्टिंग के लिए गए थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
राज्यपाल गंभीर-दी सख्त हिदायत, मृतक परिवार को दो लाख की सहायता
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने लिद्दर नदी में राफ्टिंग के दौरान हो रहे हादसों पर गंभीरता दिखाते हुए सख्त हिदायत दी है कि इस खेल में शामिल होने से पहले सभी प्रकार के सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। केवल प्रशिक्षित लोगों की इस खेल की सभी प्रकार की गतिविधियों को संचालित करने में लगाया जाए। घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मरने वालों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। साथ ही घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने को कहा।