{"_id":"62571db96fc41f553530d286","slug":"jammu-kashmir-psa-imposed-on-11-people-in-bandipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में 11 लोगों पर लगाया पीएसए, अलग-अलग जेलों में भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में 11 लोगों पर लगाया पीएसए, अलग-अलग जेलों में भेजा गया
Thu, 14 Apr 2022 03:56 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 14 Apr 2022 03:56 AM IST
सार
पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में अलगाववादी नेता अब्दुल समद इंकलाबी सहित ग्यारह लोगों के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में अलगाववादी नेता अब्दुल समद इंकलाबी सहित ग्यारह लोगों के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार कथित रूप से गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल ग्यारह लोगों पर पीएसए लगाया गया।
विज्ञापन
जिन्हें अलग-अलग जेलों में भेजा गया। इनमें अब्दुल समद मल्ला उर्फ इंकलाबी पुत्र अब्दुल रहमान मल्ला निवासी गनास्तान गांव, कैसर अहमद पर्रे पुत्र नजीर अहमद पर्रे निवासी पर्रे मोहल्ला अशम, गुलाम नबी डार पुत्र जहूर अहमद डार निवासी चेवा गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मोहम्मद सलीम पर्रे पुत्र मोहम्मद रमजान पर्रे निवासी खोस मोहल्ला हाजिन, इरफान अहमद लोन पुत्र मोहम्मद अफजल लोन निवासी बांगर मोहल्ला हाजिन, इरफान अहमद भट पुत्र अब्दुल अजीज भट निवासी सैयद मोहल्ला हाजिन पर भी पीएसए लगाया गया है।
विज्ञापन
नसीर अहमद पर्रे पुत्र बशीर अहमद पर्रे निवासी कठपोरा हाजिन व चार अन्य शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।