फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Preparation to change the uniform of marshals of the assembly

जम्मू-कश्मीर: विधानसभा के मार्शलों की वर्दी बदलने की तैयारी, अब खाकी का रंग होगा काला

Fri, 10 Feb 2023 12:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 12:20 PM IST
सार

संसद में भी मार्शलों की वर्दी का रंग काला होता है और उसी तर्ज पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी किया जाएगा। प्रदेश में विधानसभा 2018 से भंग चल रही है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Preparation to change the uniform of marshals of the assembly
जम्मू-कश्मीर विधानसभा(FILE) - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

विधानसभा के मार्शलों की वर्दी का रंग बदलने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में विधानसभा के मार्शलों की वर्दी खाकी है। अब इस वर्दी का रंग काला करने का प्रस्ताव है। संसद में भी मार्शलों की वर्दी का रंग काला होता है और उसी तर्ज पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी किया जाएगा।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा 2018 से भंग चल रही है। पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 हटने के बाद विधान परिषद का अस्तित्व खत्म हो चुका है और प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है।
विज्ञापन


मार्शलों को पिछले दो साल से कोई वर्दी भी जारी नहीं हुई है। प्रदेश में बदले हालात के बाद इनकी वर्दी भी बदलने की तैयारी है। हालांकि जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सचिव मनोज कुमार पंडित का कहना है कि मार्शलों की वर्दी को बदलने का कोई आखिरी निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अभी भंग है। ऐसे में मार्शलों की कोई सक्रिय भूमिका नहीं है। विधानसभा सक्रिय होने के बाद ही इस विषय पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed