फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Preparation start survey gas pipeline, board suggestions people 30 days

जम्मू-कश्मीर: गैस पाइपलाइन का सर्वे शुरू कराने की तैयारी, बोर्ड ने 30 दिन में लोगों से सुझाव

Sat, 22 Jul 2023 11:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 11:28 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर के घर-घर तक गैस पहुंचाने के लिए गेल की तरफ से सुझाव मांगे गए हैं। इसके बाद पाइन लाइन बिछाने समेत अन्य कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Preparation start survey gas pipeline, board suggestions people 30 days
gas pipeline - फोटो : mercopress.com

विस्तार

देश की सबसे बड़ी गैस वितरक, गैस प्राधिकरण आफ इंडिया लिमिटेड (गेल) की ओर से गुरदासपुर-जम्मू की 175 किमी. गैस पाइपलाइन का शीघ्र सर्वे करवाने की तैयारी की जा रही है। इस गैस पाइप लाइन के जम्मू तक पहुंचने से गैस की आपूर्ति में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

विज्ञापन


वर्ष 2014 में गैस पाइपलाइन परियोजना की कुल लंबाई करीब 14 हजार किलोमीटर थी, जिसका बाद में विस्तार किया गया।  यह लंबी गैस पाइपलाइन पर्यावरण अनुकूल ईंधन को जम्मू तक ले जाने के लिए है। पाइपलाइन की प्रारंभिक क्षमता प्रति दिन कम से कम दो मिलियन घन मीटर ले जाने की होगी।
विज्ञापन


मूल रूप से यह भठिंडा-जम्मू-श्रीनगर गैस पाइपलाइन परियोजना है। इसे पहले गुजरात राज्य पेट्रोनेट लिमिटेड (जीएसपीएल) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को सौंपा गया था जो बाद में जीएसपीएल इंडिया गैसनेट लिमिटेड (जीआईजीएल) नामक कंपनी के रूप में पंजीकृत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जीआईजीएल निर्धारित समय के भीतर पाइपलाइन बिछाने में विफल रहा, जिसके बाद पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने लाइसेंस रद्द कर गुरदासपुर-जम्मू लाइन के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं।


बोर्ड ने गैसपाइप लाइन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर तीस दिन के भीतर लोगों के सुझाव और राय मांगी है। इसमें आगामी 9 अगस्त को हितधारकों और संस्थाओं के साथ सदन में चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed