{"_id":"640eae1145e01d7c37053578","slug":"jammu-kashmir-power-cut-of-former-deputy-cm-kavinder-gupta-former-power-minister-sunil-sharma-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग का एक्शन: पूर्व डिप्टी CM कविंद्र गुप्ता, पूर्व ऊर्जा मंत्री सुनील शर्मा की कटेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग का एक्शन: पूर्व डिप्टी CM कविंद्र गुप्ता, पूर्व ऊर्जा मंत्री सुनील शर्मा की कटेगी बिजली
Mon, 13 Mar 2023 10:33 AM IST
kumar गुलशन कुमार
सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 13 Mar 2023 10:33 AM IST
सार
कारपोरेशन के सूत्रों के अनुसार कविंद्र गुप्ता से निगम ने 12 लाख रुपये, पूर्व ऊर्जा मंत्री सुनील शर्मा से पांच लाख, पूर्व शिक्षा मंत्री अल्ताफ बुखारी से सात लाख, पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद से पांच लाख, अशिया नक्कास से छह लाख, गारु राम से तीन लाख रुपये वसूलने हैं।
विज्ञापन
power cut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली के बकाया बिलों का भुगतान नहीं होने पर कारपोरेशन सख्त हो गई है। शानिवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सहित गुलाम नबी आजाद व अन्य पर कार्रवाई के बाद अब पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता, पूर्व ऊर्जा मंत्री सुनील शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री अल्ताफ बुखारी, पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद, अशिया नक्कास और गारु राम के आवास की बिजली काटी जाएगी। इन्होंने भी काफी समय से बिजली बिलों की अदायगी नहीं की है। इन सभी के सरकारी आवास गांधी नगर में हैं।
विज्ञापन
कारपोरेशन के सूत्रों के अनुसार कविंद्र गुप्ता से निगम ने 12 लाख रुपये, पूर्व ऊर्जा मंत्री सुनील शर्मा से पांच लाख, पूर्व शिक्षा मंत्री अल्ताफ बुखारी से सात लाख, पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद से पांच लाख, अशिया नक्कास से छह लाख, गारु राम से तीन लाख रुपये वसूलने हैं। इसके लिए कारपोरेशन ने नौ मार्च को नोटिस जारी कर तीन दिनों में कनेक्शन काटने के लिए सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
हालांकि शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना, डीएपी के गुलाम नबी आजाद और पूर्व विधायक नीलम लंगेह का बिजली कनेक्शन काटा है। अब सेामवार को अभियान के दौरान बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली काटी जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह नगर निगम से 82 करोड़ रुपये वसूल करना है। दस साल से बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। जेकेएसआरटीसी से छह करोड़ और गांधी नगर अस्पताल प्रशासन से दस करोड़ रुपये वसूल करने हैं। लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। ऐसे में निगम को हर माह घाटा हो रहा है। उपभोक्ता बिजली तो जला रहे हैं मगर बिल अदा नहीं कर रहे हैं। लंबे समय से बिल अदा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की अब बिजली काटी जाएगी।
पूर्व नेताओं समेत अन्य सरकारी विभागों को नोटिस जारी किए गए हैं। बिलों का भुगतान समय पर करना अनिवार्य है। भुगतान न होने पर अब बिजली काटी जाएगी। - राजेश शर्मा, एक्सइएन, डिविजन दो।