फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Politics intensifies on anti encroachment campaign Congress to meet lg

जम्मू कश्मीर: अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सियासत तेज, LG से मिलेगी कांग्रेस, सर्वदलीय बैठक बुलाने की भी तैयारी

Wed, 15 Feb 2023 10:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 15 Feb 2023 10:50 AM IST
सार

कांग्रेंस ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलने का समय मांगा हैं। वहीं अतिक्रमण हटाओ अभियान मामले को विपक्ष जन विरोधी बताते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाने की भी तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Politics intensifies on anti encroachment campaign Congress to meet lg
Anti Encroachment Drive - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा प्रशासन का अभियान सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेंस ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलने का समय मांगा हैं। वहीं इस मामले को विपक्ष जन विरोधी बताते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाने की भी तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला का कहना है कि सरकार के पास लोगों के पुनर्वास के लिए कोई नीति नहीं है। अतिक्रमण हटाने पर भी स्पष्ट नीति नहीं है। ऐसा लग रहा हैं कि गरीबों और राजनीतिक द्वेष के चलते चुनिंदा लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलने का समय लिया है।
विज्ञापन


वह गुजरात में हैं और जब भी जम्मू पहुंचेंगे कांग्रेंस उनसे मिलनेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान पर अपना पक्ष रखेगी। वहीं विपक्षी दल जिसमें नेकां, पीडीपी, कांग्रेंस व अन्य दल इस मामले में सर्वदलीय बैठक बुलाने की भी तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन सटेटहुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल का कहना हैं कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर गरीब लोगों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। सर्वदलीय बैठक बुलाने की भी तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed