फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,political

प्रधानमंत्री की निष्ठा और संकल्प से हम सब प्रेरित : डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
jammu kashmir,political
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केदारनाथ के दर्शन के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण, उनकी समाधि के लोकार्पण सहित 400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण श्रीनगर के ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर परिसर में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा गया। इस दौरान पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के अलावा भाजपा के जम्मू कश्मीर कैडर के कई नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। कड़ाके की ठंड में प्रधानमंत्री के भाषण ने भाजपाइयों में जोश भर दिया।
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा केदारनाथ के प्रति आस्था व्यक्त करते संकल्प लिया था और आज उस संकल्प की सिद्धि हुई है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें प्रेरणा दी कि कोई भी कार्य असंभव नहीं, भारत में इतनी क्षमता और शक्ति है। प्रधानमंत्री की निष्ठा और उनके संकल्प से हम सब प्रेरित हैं। प्रधानमंत्री के करकमलों से बाबा केदारनाथ की भूमि पर अनेक निर्माण कार्यों का लोकार्पण हुआ। साथ ही एक भव्य प्रतिमा का विमोचन किया गया। यह हम सबका सौभाग्य रहा कि हमें इस शुभ घड़ी के दर्शन करने का अवसर मिला।
विज्ञापन

---------
प्रदेश में परिसीमन के बाद होंगे चुनाव, भाजपा का बनेगा सीएम : रैना
श्रीनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि आज पूरे जम्मू-कश्मीर में भाजपा की लहर है। जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की बेहतरी और विकास के लिए काम किया, उससे आज प्रदेश का हर वर्ग खुश है। जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद चुनाव होंगे तो यहां पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा जीत दर्ज करेगी। यहां भाजपा का ही मुख्यमंत्री बनेगा। रैना ने कहा कि कश्मीर में पंचायत चुनावों में भी भाजपा की जीत हुई है और जिस तरीके से कश्मीर में लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया है, इसे देख वह यकीन से कह सकते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed