फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,political

पल्ली गांव से देश की 700 पंचायतों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
jammu kashmir,political
जम्मू। राष्ट्रीय पंचायती दिवस पर 24 अप्रैल को जम्मू संभाग के सांबा जिले के पल्ली गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने जा रहे राष्ट्रीय पंचायती सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार जुट गई है। प्रधानमंत्री पल्ली गांव से वर्चुअल देश के विभिन्न राज्यों की 700 पंचायतों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है। इसे यादगार बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। पल्ली गांव के सभी घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

लाभकारी योजनाओं में पीएम किसान फसल योजना, आधार, जन धन योजना, अटल पेंशन, समग्र शिक्षा, वन नेशन, वन राशन कार्ड, बैंकिंग, हर गांव हरियाली, गोल्डन कार्ड, पीएम केयर, जल जीवन मिशन, युवा क्लबों, आपकी जमीन आपकी निगरानी, श्रमिक कार्ड, ओल्ड एज पेंशन, प्रत्येक गांव में खेल के मैैदान, आजादी का अमृत महोत्सव आदि योजनाओं से संबंधित स्टाल विभागों की तरफ से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास परिषद जम्मू के अध्यक्ष भारत भूषण का कहना है कि प्रदेश में संविधान के 73वें संशोधन के लागू होने और थ्री टियर पंचायती राज व्यवस्था के लागू होने के बाद पीएम मोदी की मौजूदगी में पहली बार होने जा रहे राष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन में हिस्सा लेना उनके लिए स्वर्णिम क्षण होगा।

उच्च अधिकारियों ने सम्मेलन की तैयारियां जांची
जम्मू। सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की प्रशासनिक सचिव मंदीप कौर ने वीरवार को अधिकारियों से बैठक कर पल्ली गांव में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तय समयावधि के भीतर प्रबंधों को पूरा करें। उन्होंने प्रतिदिन आधार पर प्रगति रिपोर्ट उनके कार्यालय में भेजने के निर्देश भी जारी किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed