फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,political

जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति सरकार के खोखले दावे : पाटिल

विज्ञापन
jammu kashmir,political
जम्मू। एआईसीसी की जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रदेश में सामान्य स्थिति के दावे खोखले साबित हुए हैं। कश्मीर में आतंकवादियों की ओर से निर्दोष लोगों को निरंतर निशाना बनाया जा रहा है। अल्पसंख्यक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 1990 के बाद से यह सबसे खराब स्थिति है। जम्मू में बुधवार को पहुंची पाटिल ने नागरिक विशेष अल्पसंख्यक और बाहरी मजदूरों की हत्याओं के साथ पुंछ-राजोरी में जवानों की शहादत के समग्र परिदृश्य का जायजा लिया। पाटिल का वीरवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली लौटना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जम्मू पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर पाटिल का स्वागत किया। शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में विभिन्न पीसीसी, डीसीसी नेताओं और फ्रंटल विंग ने पाटिल से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पाटिल ने कहा कि उन्होंने मौजूदा परिदृश्य और लोगों में असुरक्षा की भावने के बारेमें पार्टी कैडर से बात की है। इसमें निर्दोष लोगों को निरंतर हत्याओं पर चिंता जताई गई। पार्टी नेताओं ने जम्मू और बाहरी कर्मचारियों सहित कमजोर वर्ग के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग की। केंद्र सरकार आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। पाटिल ने नेताओं के साथ जम्मू कश्मीर की स्थिति पर चर्चा के दौरान सार्वजनिक मुद्दों में प्रवासी लोगों की सुरक्षा, कल्याण पर बात की। सरकार की ओर से उचित व्यवस्थाएं न करने से प्रवासी श्रमिकों को घर वापस लौटने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed