{"_id":"6227c7d162427e184809098a","slug":"jammu-kashmir-politcal-news-jammu-news-jmu255346819","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ न्याय नहीं किया : बुखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ न्याय नहीं किया : बुखारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पूर्व मंत्री और अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद अल्ताफ बुखारी ने मंगलवार को कहा कि परिसीमन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ न्याय नहीं किया है। आयोग के प्रस्तावित मसौदे का उद्देश्य यहां के लोगों को कमजोर करना है।
पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बुखारी ने कहा कि पिछले 72 दिनों से परिसीमन अभ्यास चल रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को सशक्त बनाना था परंतु इस बार सारी कवायद लोगों को कमजोर बनाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि पैनल ने जम्मू और कश्मीर में जमीनी स्तर पर ठीक से कवर नहीं किया। सिर्फ दो दिन तथ्यों के साथ आने और रिपोर्ट बनाने के लिए पर्याप्त नहीं थे। बुखारी ने कहा कि उनका मानना है कि पैनल को लोगों से जमीनी स्तर पर बात करने के लिए एक जिले में कम से कम 2 से 3 दिन बिताने चाहिए थे। पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के बारे में बुखारी ने कहा कि गबंधन लोगों को गुमराह कर रहा है कि अनुच्छेद 370 और राज्य का दर्जा बहाल किया जाएग। तथ्य यह है कि विधानसभा भी राज्य का दर्जा और विशेष राज्य का दर्जा बहाल नहीं कर सकती। यह लोग 3-4 माह में एक बार बैठक कर एकजुटता दिखाने का प्रयास करते हैं परंतु मौका मिलते ही ये एक दूसरे को बेनकाब करेंगे।
---
हमने कोई झूठा वायदा नहीं किया
बुखारी ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान को लूटा गया है और पार्टी पहले ही इस दिन को काला दिवस करार दे चुकी है। हमने अपनी पार्टी के रूप में लोगों से कभी कोई वादा नहीं किया जो असंभव है।