फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir police tweeted alert for security forces two days before the pulwama attack

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो दिन पहले ही ट्विटर पर किया था अलर्ट

Fri, 15 Feb 2019 04:34 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 15 Feb 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir police tweeted alert for security forces two days before the pulwama attack
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो दिन पहले ही अपने निजी ट्विटर अकाउंट पर खुफिया इनपुट साझा किया था। इसमें पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी गुट द्वारा सुरक्षा बलों पर आत्मघाती हमले को लेकर चेताया गया था। 
विज्ञापन


राज्य पुलिस ने 33 सेकेंड का वीडियो भी साझा किया था। इसमें आतंकियों द्वारा सोमालिया के सैनिकों पर किए गए हमले को दिखाया गया था। इस वीडियो की तरह का ही हमला गुरुवार को पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर किया गया।
विज्ञापन


इस वीडियो को अगर गंभीरता से लिया जाता तो इस त्रासदी से बचा जा सकता था। वीडियो में कहा गया था कि इंशाअल्लाह...ऐसा ही कश्मीर में होगा।

सीआरपीएफ के काफिले की जानकारी आतंकियों तक पहुंचने का शक
अधिकारियों ने शक जताया है कि आतंकियों को पुलवामा के सीआरपीएफ के मूवमेंट की जानकारी मिल गई होगी। इसी के चलते आतंकियों ने इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक के साथ हमले को अंजाम दिया। इन अधिकारियों का कहना है कि इतने बड़े मूवमेंट के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया में लापरवाही से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इस मामले में लापरवाही का पता जांच के बाद ही चलेगा। सैनिकों के इतने व्यापक मूवमेंट में बहुत से लोग शामिल होते हैं, ऐसे में आशंका है कि इसकी जानकारी आतंकियों तक पहुंच गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed