{"_id":"62d1b5717806ff109e2dfd5d","slug":"jammu-kashmir-police-stopped-five-youths-from-becoming-terrorists-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में पुलिस ने पांच युवकों को आतंकी राह अपनाने से रोका, बहकाने वालों की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में पुलिस ने पांच युवकों को आतंकी राह अपनाने से रोका, बहकाने वालों की तलाश तेज
Sat, 16 Jul 2022 02:24 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:24 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि पूरा समूह ईद के बाद किसी भी समय आतंकी संगठन में शामिल होने की तैयारी में था। कार्रवाई कर इन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर जिले में पांच युवाओं को पुलिस ने आतंकवादी बनने से बचा लिया है। पुलिस के मुताबिक 8 जुलाई को पुलिस स्टेशन क्रालखुंड को सूचना मिली थी कि शरारती तत्वों के एक समूह ने बाबाडेम्ब नकाशपोरा मैदान में बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार गिरोह में सिवर हार्डन लोलाब निवासी बिलाल अहमद मल्ला, प्रिचू पुलवामा निवासी हसीब फारूक, टंगपोना पुलवामा निवासी शाह फहद शब्बीर और रेशिवारी आवूरा कुपवाड़ा निवासी रेयाज अहमद मुगल शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इस समूह का लश्कर के संगठन टीआरएफ से जुड़े होने का इतिहास रहा है और पीओके में बैठे आतंकी आकाओं के साथ फोन पर बातचीत करने के लिए जाना जाता है। इनपुट के अनुसार पूरा समूह ईद के बाद किसी भी समय आतंकी संगठन में शामिल होने की तैयारी में था।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई कर इन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जांच के आधार पर एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान मोहम्मद इमरोज डार निवासी बुंदरू पुलवामा के रूप में हुई हैं।
जो आतंकवादी रैंक में शामिल होने का प्रयास कर रहा था। बता दें कि पुलिस स्टेशन क्रालखुंड में इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है।