{"_id":"5e00bc978ebc3e879170535b","slug":"jammu-kashmir-police-shopian-police-arrested-three-terrorist-of-jaish-e-mohammad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर पुलिस को सफलता, बड़ा आतंकी हमला नाकाम, तीन आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर पुलिस को सफलता, बड़ा आतंकी हमला नाकाम, तीन आतंकी गिरफ्तार
Mon, 23 Dec 2019 06:39 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 23 Dec 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कश्मीर के शोपियां और कुलगाम से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन के हैं। वहीं तीनों बड़े आतंकी हमले की साजिश बना रहे थे।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि तीन आतंकियों को शोपियां पुलिस ने इनपुट के आधार पर कुलगाम और शोपियां से गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान इदरीस, मुदासिर और शाहिद के रूप में हुई है। आतंकियों के पास से हथियार और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उधर सुरक्षा बलों ने रविवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के दहशतगर्द को गिरफ्तार किया था। आतंकी से पिस्टल और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। इसकी शिनाख्त ब्राथ सोपोर निवासी सद्दाम मीर के रूप में हुई। वह 12 दिसंबर को ही लश्कर में शामिल हुआ था। उत्तरी कश्मीर के वारपोरा सोपोर में सेना, सीआरपीएफ तथा पुलिस ने संयुक्त नाका लगाकर तलाशी के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा एजेंसियां इससे पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुलवामा जिले में पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों के एक मददगार को धर दबोचा था। अवंतीपोरा के पास से गिरफ्तार मददगार की शिनाख्त राशिक शेख के रूप में हुई थी। वह संगठन के सक्रिय आतंकियों से जुड़ा हुआ था और उन्हें सुविधाएं मुहैया कराता था।