{"_id":"65b7904ecf9448e5b2073cb8","slug":"jammu-kashmir-police-seize-property-of-let-terrorist-associate-in-budgam-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: आतंकवाद के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, बडगाम में लश्कर मददगार की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: आतंकवाद के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, बडगाम में लश्कर मददगार की संपत्ति जब्त
Mon, 29 Jan 2024 05:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 05:17 PM IST
सार
पुलिस ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक आतंकवाद मददगार की संपत्ति कुर्क की। बडगाम के रूडबुघ मगाम के अब सलाम मीर के बेटे मोहम्मद रमजान मीर के आवासीय घर को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
बडगाम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में पुलिस का आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में एक आतंकवाद मददगार की संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बयान में कहा कि बडगाम के रूडबुघ मगाम के अब सलाम मीर के बेटे मोहम्मद रमजान मीर के आवासीय घर को जब्त किया गया है। रमजान मीर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मददगार है और ओजीडब्ल्यू के तौर पर आतंकियों के काम कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला था रमजान मीर ने इस संपत्ति को आतंकवाद की आय के रूप में अर्जित किया था, जिसका इस्तेमाल जानबूझकर आतंकवादियों को शरण देने के लिए किया गया था।
विज्ञापन