{"_id":"5de117138ebc3e54ce7036d4","slug":"jammu-kashmir-police-intensifying-our-fight-against-terrorism-taken-various-steps-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाबलों ने कश्मीर में कायम रखा अमन, एक महीने में पकड़े 28 आतंकियों के मददगार: जम्मू-कश्मीर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाबलों ने कश्मीर में कायम रखा अमन, एक महीने में पकड़े 28 आतंकियों के मददगार: जम्मू-कश्मीर पुलिस
Fri, 29 Nov 2019 06:33 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 29 Nov 2019 06:33 PM IST
सार
- आतंक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना का साझा अभियान ला रहा रंग
- पिछले एक महीने में छह आतंकी माड्यूल पकड़े गए
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
विस्तार
आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई को तेज करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना और अन्य सुरक्षा बलों के साथ कश्मीर घाटी में कई योजनाबद्ध कदम उठाए हैं। इसके परिणामस्वरूप पिछले एक महीने में छह आतंकी मॉड्यूल पकड़े गए। सुरक्षा बलों ने साझा प्रयासों में आतंकवादियों और उनके वर्करों पर जबरदस्त हमला किए हैं। एक महीने में 28 से ज्यादा सहयोगियों की गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अवंतीपोरा पुलिस ने जिले के लडू इलाके में धमकी वाले पोस्टर लगाने वाले तीन शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के साथ एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। उनके कब्जे से हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर ए तोएबा के धमकी भरे पोस्टर भी बरामद किए गए थे। साथ ही नारानाग इलाके से गांदरबल पुलिस ने ओजीडब्ल्यू को भी गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से हथियार बरामद किए गए।
दूसरी ओर सोपोर पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर के दस ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार कर एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। चतलोरा गुंड मलराज कर्सिंग रफियाबाद में पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ चार वर्करों को सामग्री सहित गिरफ्तार किया था। वे आम जनता को डराने और धमकाने में शामिल थे। इसी तरह लश्कर के छह वर्करों को पकड़ा गया। वे आगजनी की घटनाओं में शामिल थे और धमकी के पोस्टर को प्रकाशित कर रहे थे।
विज्ञापन
बाईपास चौराहे पर दो हैंड ग्रेनेड सहित वर्करों पकड़ा गया था। पुलवामा पुलिस ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ चार ओजीडब्ल्यू के क्षेत्र में धमाकों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार उग्रवादी सहयोगियों के आमोद का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पुलवामा के अरिहाल क्षेत्र में आईईडी विस्फोट में शामिल थे।

Trending Videos
ग्रेनेड के साथ चार वर्कर गिरफ्तार
वहीं 25 नवंबर को बारामूला पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में एसपीओ भर्ती प्रक्रिया को निशाना बनाने की कोशिश को नाकाम किया था। ग्रेनेड के साथ चार वर्करों को गिरफ्तार किया गया।इसी तरह कुलगाम में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान तीन ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। यह युवाओं को उग्रवाद में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
श्रीनगर पुलिस ने श्रीनगर के अंचार इलाके में आयोजन में शामिल होने के लिए एक ओजीडब्ल्यू बशीर गनी को गिरफ्तार किया था। वह विभिन्न आपराधिक आतंकी मामलों में वांटेड था।
इस बीच एक आतंकवादी ने पुलवामा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। साथ ही जेश ए मुहम्मद के एक ओजीडब्ल्यू को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया।