फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir police IG Mukesh Singh helds press conference talks about many issues of state

जम्मू-कश्मीर : ट्रक को बना रखा था बंकर, आईजी बोले-बड़ी साजिश को अंजाम देने आए थे चारों आतंकी

Thu, 19 Nov 2020 11:43 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 19 Nov 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir police IG Mukesh Singh helds press conference talks about many issues of state
आईजी मुकेश सिंह - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को मार गिराया है। इस घटना की जानकारी देते हुए आईजी मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकियों के पास से 11 एके-47 राइफल, तीन पिस्तौल, 29 ग्रेनेड, मोबाइल फोन, कंपास, गोला-बारूद और अन्य कई उपकरण बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हुई है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी होने से इनकार नहीं
आईजी सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जब से डीडीसी चुनावों की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से हमारे पास इंटेलिजेंस इनपुट आ रहे थे। इससे हमें जानकारी मिली थी कि चुनाव के मद्देनजर सीमापार से घुसपैठ की आशंका है। साथ ही किसी विशेष टारगेट के लिए हथियारों की तस्करी भी की जा सकती है। जो आतंकी मारे गए हैं हो सकता है वो पाकिस्तान के हों।  
विज्ञापन


चालक फरार होते ही फायरिंग शुरू हो गई
आईजी के अनुसार हमने सभी नाकों पर अलर्ट कर दिया था। सभी नाकों पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। शक होने पर जब ट्रक की तलाशी ली गई तो चालक फरार हो गया। इसी दौरान सुरक्षाबलों पर फायरिंग होने लगी। जवाबी कार्रवाई में स्थानीय सेना और अन्य बलों ने भी साथ दिया। यह मुठभेड़ करीब तीन घंटे तक चली, जिसमें सुरक्षाबलों पर काफी भारी मात्रा में गोला बारूद से हमला किया गया साथ ही ग्रेनेड भी फेंके गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन





दो कांस्टेबल जख्मी हुए
मुठभेड़ में दो पुलिस कांस्टेबल जख्मी हो गए हैं। हालांकि फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। जब आईजी सिंह से पूछा गया कि क्या दिल्ली में जो आतंकी पकड़े गए हैं उनसे इनका कोई संबंध है। इस पर उनका कहना था कि ये अभी कहना मुश्किल होगा ये जांच के बाद ही पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed