फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Police along with wildlife team raided, Skin of animals recovered in Anantnag

कश्मीर में शर्मसार हुई इंसानियतः तेंदुए और कस्तूरी हिरण की खाल बरामद, भालुओं के 38 पित्ताशय भी मिले

Sat, 30 Jan 2021 12:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Jan 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir Police along with wildlife team raided, Skin of animals recovered in Anantnag
अनंतनाग में एक घर से जानवरों की खाल बरामद - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के अनंतनाग में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अनंतनाग के शिरपोरा इलाके में एक घर से जानवरों की खाल बरामद की गई। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि शिरपोरा अनंतनाग में एक घर पर छापे के दौरान शेर, तेंदुआ और भालू सहित विभिन्न जानवरों की खाल बरामद की गई है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान अनंतनाग के अब्दुल रहमान गनी के बेटे गुल मोहम्मद गनी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन


रूफ जरगर वाइल्डलाइफ वार्डन अनंतनाग ने बताया कि आठ तेंदुए की खाल, चार कस्तूरी हिरण की खाल और भालुओं के 38 पित्ताशय बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि उसे किश्तवाड़ से ये खाल मिली हैं। मामले में आगे की जांच व आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir 2021 की पहली मुठभेड़ः सुरक्षाबलों ने कहा- समर्पण कर दो, पर आतंकियों ने फेंके ग्रेनेड, फिर...    

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Pulwama Encounter: आतंकी बने बेटों से परिजनों की गुहार- अभी भी वक्त है घर लौट आ, जानिए फिर क्या हुआ..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed